कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा- प्रदेश सरकार की विफलता बनेगी कांग्रेस का हथियार

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की नाकामियां चुनाव में कांग्रेस और जनता दोनों का हथियार बनेगी। यह बात ऋषिकेश में कांग्रेस के विचार मंथन के दौरान पत्रकारों से बातचीत के प्रदेश अध्यक्ष ने कही।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:33 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा- प्रदेश सरकार की विफलता बनेगी कांग्रेस का हथियार
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की नाकामियां चुनाव में कांग्रेस और जनता दोनों का हथियार बनेगी। ऋषिकेश में कांग्रेस के विचार मंथन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कांग्रेस संगठन को उत्तराखंड में मजबूत करने के साथ चुनाव के लिए तैयार करना है। उत्तराखंड के भीतर भाजपा और उसकी सरकार के खिलाफ अनगिनत मुद्दे हैं, जनता इनसे त्रस्त हो गई है।

वर्ष 2017 में जनता से जो चुनावी वायदे भाजपा ने किए थे वह पूरे नहीं हुए हैं। इस चुनाव में पार्टी कार्यकर्त्‍ता गांव और शहर में घर घर जाकर जनता से इन मुद्दों पर सीधा संवाद करेंगे। भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं का समाधान सभी समस्याएं यथावत है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के बजाय भाजपा और सरकार में बैठे लोग अपनी चिंता में लगे रहे। यही कारण है कि इस प्रदेश को पांच महीने में तीन मुख्यमंत्री देखने पड़े।

उन्होंने कहा कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार फेलियर साबित हुई है। कुंभ के दौरान कोरोना जांच घोटाला इसी का ही परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि तीन दिन विचार मंथन में जितने भी सुझाव आएंगे, उन पर समग्र रूप से संगठन रोड मैप तैयार करेगा। कांग्रेस संगठन इस बात को गंभीरता से लेगा और विचार मंथन में आने वाले हर एक बिंदु को समेटते हुए सभी पर सर्वानुमति बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- मुझे हरद्वारी लाल बताना मेरे लिए प्रोत्साहन, भाजपा के नेता सिर्फ इतवारी लाल

chat bot
आपका साथी