किसानों के उत्पादों पर डाका डालने की तैयारी: प्रीतम सिंह

दून समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने इंदिरा गाधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:22 PM (IST)
किसानों के उत्पादों पर डाका डालने की तैयारी: प्रीतम सिंह
किसानों के उत्पादों पर डाका डालने की तैयारी: प्रीतम सिंह

जागरण संवाददाता, देहरादून: दून समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने इंदिरा गाधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को 'किसान अधिकार दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नए कृषि कानूनों का विरोध किया। दून में प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क के बाहर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसानों के उत्पादों को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का काम किया है। मोदी सरकार के नए कृषि कानून का काग्रेस आज भी विरोध करती है। ये कानून कहीं से भी किसानों के हित में नहीं हैं। इनसे छोटे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। बड़े किसानों को लाभ पहुंचाने वाले इन कानूनों का लाभ केवल पूंजीवादी नागरिकों को होगा। धरने में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक डॉ. जीत राम, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकात धस्माना ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर आलोचना की। इस मौके पर काग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शाति रावत, आर्येद्र शर्मा, राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, कमलेश रमन, ताहिर अली, महेश जोशी, राजेश चमोली, आकिल अहमद, जगदीश धीमान समेत बड़ी संख्या में काग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी