देहरादून: जनसमस्या पर कांग्रेस ने नगर निगम में किया प्रदर्शन, उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बकरालवाला पुल व शहर की जनसमस्या को लेकर कांग्रेसियों ने नगर निगम में उप नगर आयुक्त का घेराव किया व ज्ञापन सौंपा। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि नगर निगम जनसमस्या को लेकर आंख फेरे हुए है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:10 PM (IST)
देहरादून: जनसमस्या पर कांग्रेस ने नगर निगम में किया प्रदर्शन, उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
देहरादून: जनसमस्या पर कांग्रेस ने नगर निगम में किया प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, देहरादून। बीते चार माह से क्षतिग्रस्त बकरालवाला पुल व शहर की जनसमस्या को लेकर कांग्रेसियों ने नगर निगम में उप नगर आयुक्त का घेराव किया व ज्ञापन सौंपा। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि नगर निगम जनसमस्या को लेकर आंख फेरे हुए है। बकरालवाला में पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्रीय जनता चार माह से परेशान है, मगर नगर निगम इसका संज्ञान नहीं ले रहा है। इस दौरान बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। 

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार ने कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान उप नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में समस्या दूर करने के लिए एक हफ्ते का दिया गया। समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की बात भी कही। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बकरालवाला पुल टूटा हुआ है, जबकि नेशविला पुल क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इस कारण जनता को काफी लंबा चक्कर लगा आवागमन करना पड़ रहा।

उन्होंने जनहित में बकरालवाला पुल और नेशविला पुल को जल्द दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान शहर और मलिन बस्तियों में सफाई व्यवस्था सुधारने, प्रमुख नदियों रिस्पना व बिंदाल के साथ सभी वार्डों में नाला-नालियों की पूरी तरह सफाई कराने की मांग की गई। इसके अलावा सौ वार्डों में विकास कार्यों के लिए टेंडर निकालने समेत सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कार्य नियमित कराने, भूमिगत कूड़ेदान की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई।

आरोप लगाया कि शहर की अधिकतम स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, उन्हें ठीक कराया जाए। सड़कों पर गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटना बढ़ती जा रही हैं और आमजन कर चोटिल हो रहे हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोमप्रकाश वाल्मीकि व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष डा. बिजेंद्र पाल सिंह समेत ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र खन्ना, हरि किशन, सुरेंद्र बोहरा, संदीप चमोली, नीरज नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े- देहरादून: लैब तकनीशियनों ने तेज किया आंदोलन, मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन

chat bot
आपका साथी