उत्तराखंड में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ उपवास रख दिया धरना, संकल्प रैली की अनुमति नहीं मिलने से नाराज

देशभर में सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर धरना दिया और उपवास भी रखा। कार्यकर्त्ता हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के उपलक्ष्य में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर नाराज हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार को घेरा।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 01:54 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 01:54 PM (IST)
उत्तराखंड में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ उपवास रख दिया धरना, संकल्प रैली की अनुमति नहीं मिलने से नाराज
उत्तराखंड में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ उपवास रख दिया धरना।

जागरण संवाददाता, देहरादून। हल्द्वानी में रैली और स्वागत समारोह के लिए अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में मौन उपवास रखा, धरने पर बैठे और प्रदर्शन किया।

देहरादून में राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ता सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटा मौन उपवास पर बैठे। मौन उपवास के समापन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा प्रदेश में आतंक का वातावरण बनाने में जुट गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पार्टी में शामिल होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने बुधवार को हल्द्वानी में उनके स्वागत समारोह और संकल्प विजय शंखनाद रैली के आयोजन की तैयारी की थी। भाजपा सरकार ने साजिश के तहत उसी दिन स्वागत समारोह और संकल्प विजय शंखनाद रैली के आयोजन स्थल को मुख्यमंत्री की सभा के लिए आरक्षित कर लिया, जोकि घोर निंदनीय है। इससे पता चलता है कि भाजपा लोकतंत्र के मूल्यों पर विश्वास नहीं रखती। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष की सभाओं और कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न कर रही है।

मौन उपवास में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, मातबर सिंह कंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी, गोदावरी थापली, पीके अग्रवाल, राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गुलजार अहमद, राजेश चमोली, राजीव जैन, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, महेश जोशी शामिल रहे।

डोईवाला में भी कांग्रेस ने रखा उपवास

डोईवाला में कांग्रेस कमेटी के परवादून जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर सांकेतिक उपवास रखकर सरकार के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखकर घबरा गई है और अब सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस के कार्यक्रमों को होने से रोकना चाहती है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजीव खत्री ने कहा की जनता भाजपा सरकार की नीतियो से तंग आ चुकी है। इसका जवाब 2022 के चुनाव में भाजपा को मिलेगा। सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश महासचिव सोनी कुरेशी, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भारत भूषण भूषण, गोपाल शर्मा, नईम अहमद, अजय रावत, नागेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सभासद बलविंदर सिंह, दीपक प्रजापति, रईस अहमद, दीपक कुमार, गौरव, संगीता तोमर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया प्रदर्शन, भाजपा और कांग्रेस से पूछे 21 सवाल

chat bot
आपका साथी