कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला, राहुल गांधी पर टिप्पणी से हैं नाराज

Rishikesh Politics ऋषिकेश में कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्त्ता राहुल गांधी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज थे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:05 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला, राहुल गांधी पर टिप्पणी से हैं नाराज
कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Rishikesh Politics कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से की गई टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्त्ता बेहद गुस्से में हैं। डोईवाला में कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रदर्शन की घोषणा की थी। डोईवाला में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा और उसके प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी,मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल ने कहा कि राहुल गांधी पर इस तरह की टिप्पणी भाजपा नेताओं के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के रूप में अपनी दादी और राजीव गांधी के रूप में अपने पिता को खोने वाले राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए भाजपा प्रभारी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।इस तरह की टिप्पणी से साफ हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सोच कितनी छोटी है और घटिया है। प्रदर्शन में मोहित नेगी,रणजीत सिंह,गौरव मल्होत्रा, राजबीर खत्री,जसवंत सिंह,राहुल सैनी,मनीष यादव, सागर मनवाल, नागेंद्र सिंह, अजय रावत, भारत भूषण, राजन पाल, गोपाल शर्मा, सोनी कुरैशी, अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: कांग्रेस में निष्कासितों की वापसी को होगा मंथन, 90 नेताओं से अपना पक्ष रखने को कहा

chat bot
आपका साथी