प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, कहा- निरंकुश हो चुकी भाजपा सरकार

चमोली जिले के गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 02:04 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 02:04 PM (IST)
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, कहा- निरंकुश हो चुकी भाजपा सरकार
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चमोली जिले के गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। अपने हकों के लिए आंदोलन कर रही महिलाओं पर लाठियां बरसा कर इस सरकार ने अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है। 

नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस के सहयोगी संगठनों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश की ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि जहां एक और भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करती है और दूसरी ओर शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों के चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। 

इसे प्रदेश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और साल 2022 में होने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता इसका जवज़ब देगी। इस अवसर पर मदन मोहन शर्मा, नंदकिशोर जाटव, वेद प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, विवेक तिवारी, विजयपाल रावत, वीरेंद्र सजवाण, जयपाल जाटव, पंडित योगेश शर्मा, नगर निगम पार्षद राधा रमोला आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Budget Session 2021: प्रश्नकाल में विपक्ष को मिला सभी सवालों का जवाब, पर्यटन मंत्री ने सदन में दिया बड़ा बयान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी