कांग्रेस की द्वार-द्वार उपचार पहुंचाने की सार्थक पहल, पार्टी कार्यालय में ही बनाया अस्पताल

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने वैश्विक महामारी के दौर में आमजन के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दो दिन पहले राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से पांच निश्शुल्क एंबुलेंस सेवा जारी की।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:33 PM (IST)
कांग्रेस की द्वार-द्वार उपचार पहुंचाने की सार्थक पहल, पार्टी कार्यालय में ही बनाया अस्पताल
कांग्रेस की द्वार-द्वार उपचार पहुंचाने की सार्थक पहल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने वैश्विक महामारी के दौर में आमजन के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दो दिन पहले राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से पांच निश्शुल्क एंबुलेंस सेवा जारी की और बीते दिन रामनगर कांग्रेस कार्यालय में 10 बेड का कोविड अस्पताल जनता को समर्पित किया। 

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संकट और अस्पतालों में बेड की किल्लतों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने रामनगर कांग्रेस कार्यालय में 10 ऑक्सीजन बेड के साथ निश्शुल्क व्यवस्था की आमजन से प्रशंसा की। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की रामनगर स्थित कांग्रेस भवन में 10 ऑक्सीजन बेड के साथ कोविड केयर सेंटर के लिए उचित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सुविधाएं कांग्रेस पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कोरोना किट में बेशर्मी के साथ मास्क और काम चलाऊ दवाएं दी जा रहीं हैं। ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर गायब हो चुके हैं। 

प्रदेश सरकार की अदूरदर्शिता और कुप्रबंधन के चलते देहरादून देश के शीर्ष 10 कोविड-19 संक्रमित जिलों में शामिल हो गया है। जलती चिताएं, अस्पतालों में लगी कतारें और एक अदद सांस के लिए तड़पते लोगों की पीड़ा सरकारी बदइंतजामी की शर्मनाक तस्वीर उकेर रहे हैं। कोरोनाकाल में कांग्रेस ने द्वार-द्वार उपचार पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसके तहत  निश्शुल्क एंबुलेंस और अन्य सेवाओं की शुरुआत की है। प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि पूरे राज्य में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। 

हाल ही में पता चला की अल्मोड़ा में नौ लाख लोगों में सिर्फ 49 एंबुलेंस ही मौजूद हैं। यह पीड़ा सिर्फ अल्मोड़ा-बागेश्वर की नहीं वरन पूरे उत्तराखंड की है। इसलिए हमने सरकार को चेताया और साथ ही हमने खुद पांच एंबुलेंस सेवा शुरू की। कांग्रेस पार्टी इस आपदा में जनता के जो उचित होगा वो कर रही है और करेगी। उन्होंने अलग स्वास्थ्य मंत्री की भी पैरवी की। 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुनीं कांग्रेस नेता की शिकायतें, पढ़ि‍ए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी