कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोलीं, राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ उजागर

डा. रागिनी नायक राफेल विमानों की डील को लेकर फिर राग अलापा। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राफेल डील में भ्रष्टाचार रिश्वत और मिलीभगत उजागर हो गई है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 03:41 PM (IST)
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोलीं, राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ उजागर
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोलीं, राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ उजागर।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. रागिनी नायक राफेल विमानों की डील को लेकर फिर राग अलापा। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राफेल डील में भ्रष्टाचार, रिश्वत और मिलीभगत उजागर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि वायु सेना के हितों को खतरे में डालकर देश के खजाने को हजारों करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि चार अक्टूबर, 2018 को भाजपा के दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और एक वरिष्ठ वकील ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए सीबीआइ निदेशक को रिपोर्ट सौंपी थी। 11 अक्टूबर को मारीशस सरकार ने अपने अटार्नी जनरल के माध्यम से इस सौदे से जुड़े कमीशन के कथित भुगतान के संबंध में सीबीआइ को दस्तावेज दिए थे। 23 अक्टूबर को सीबीआइ निदेशक को पद से हटा दिया गया। यह सीबीआइ के माध्यम से राफेल मामले को दफनाने की साजिश का हिस्सा था। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि इस डील से दसाल्ट एविएशन को साफ और सीधे तौर पर फायदा पहुंचा है।

नेता और विधायक पार्टी के कार्यकर्त्ता बनाते हैं: प्रीतम सिंह

कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को शुरू करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नेता व विधायक पार्टी कार्यकर्त्ता बनाते हैं। इसलिए कार्यकर्त्ता बनाने का काम सबसे महत्वपूर्ण है। पार्टीजन का यह कर्तव्य है कि पार्टी में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्त्ताओं को जोड़ा जाए।

शनिवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल परिसर में पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने संबोधित किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि कैंट क्षेत्र से जीतने का संकल्प लेना है तो पहले यह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ को मजबूत करना होगा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज कैंट क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की मेहनत से पार्टी तीनों ब्लाक में सभी 19 वार्डों व 142 बूथों पर मजबूती से खड़ी है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रदेश महामंत्री सीता राम नौटियाल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रिया थापा, प्रदेश सचिव अनिल ग्रोवर, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू हसन, प्रदेश महामंत्री सुमित खन्ना, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम सोनकर, ब्लाक कांग्रेस कांवली अध्यक्ष अल्ताफ, ब्लाक अध्यक्ष यमुना कालोनी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पार्षद सुमित्रा ध्यानी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें- भाजपा ने हरीश रावत पर लगाया दोहरा रवैया अपनाने का आरोप, जानिए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष

chat bot
आपका साथी