कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेसियों का राजभवन कूच

कांग्रेस ने संसद से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में सोमवार को राजभवन कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस देशभर के किसानों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने देगी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी फैसले लेने के आरोप लगाए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 01:40 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 01:40 PM (IST)
कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेसियों का राजभवन कूच
संसद से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना।

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस ने संसद से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में सोमवार को राजभवन कूच किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस देशभर के किसानों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने देगी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी फैसले लेने के आरोप लगाए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने किसानों की लड़ाई पहले भी लड़ी और आज भी लड़ रहे है। इस मौके पर उत्तराखंड किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भाग ले रहे हैं।

बीते रोज कांग्रेस भवन में हुई समीक्षा बैठक

विरोध रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लोकसभा व राज्यसभा से पारित करवाए गए कृषि विधेयकों का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विरोध करती है। कहा कि इसके लिए पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को इस बात के लिए विशेष ध्यान देने को कहा गया है कि कूच में शामिल सभी लोग शारीरिक दूरी नियम का ध्यान रखें व हर व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क लगाए।

कहा कि राजभवन पहुंचकर प्रदेशवासियों की ओर से राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे। समीक्षा बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, याकूब सिद्दीकी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, कमर खान, महेश जोशी, देविका रानी, तजेंद्र कौर, दीपा चौहान, प्रकाश नेगी, भारत शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, भाजपा का कार्यकर्त्‍ता है एक प्रशिक्षित कार्यकर्त्‍ता

chat bot
आपका साथी