कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा- हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता कांग्रेस नेता महेश जोशी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने सत्ता हथियाई उनकी अनदेखी की जा रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:55 PM (IST)
कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा- हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता कांग्रेस नेता महेश जोशी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता कांग्रेस नेता महेश जोशी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने सत्ता हथियाई उनकी अनदेखी की जा रही है। जिन मुद्दों को लेकर उत्तराखंड का निर्माण हुआ आज वो सभी ज्वलंत मुद्दे हाशिए पर है। सरकार की कोई सोच नहीं है जिससे राज्य प्रगति के पथ पर चल सके।  

कहा प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार रोजगार को लेकर बेरोजगार युवाओं के हितों से कुठाराघात कर रही है। विभागों में पद रिक्त होने के बावजूद पिछले चार वर्षों में कोई नियुक्ति नहीं की गई। ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उपनल के माध्यम से जिन युवाओं को रोजगार दिया गया वो खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलनरत है। उनकी मांगे हैं समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण व वेतन से जीएसटी की कटौती। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि पलायन जैसे ज्वलंत मुद्दे को लेकर सरकार की कोई सोच नहीं हैं। कोरोना काल के दौरान घर वापस आए प्रदेश वासियों के कल्याण को कोई नीति निर्धारित नहीं की गई, जिससे वो अब मजबूर होकर वापस शहरों की तरफ लौट रहे हैं। सवास्थ्य के हालात बद से बदतर है। जिला मुख्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं है, जिस वजह से देहरादून ऋषिकेश पर निर्भर रहना पड़ता है। कृषि बागवानी को बढ़ावा देने को पिछले वर्षों में कोई पहल नहीं की गई। पर्यटन के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक सौंदर्य से लक दक होने के बावजूद पर्यटन के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ है। 

महंगाई पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जन त्रस्त है। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। जिसको लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलनरत है। भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता अब जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा-कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री चेहरे के लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी