कांग्रेस ने आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का फूंका पुतला, यशपाल आर्य पर टिप्पणी से हैं नाराज

कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने रेलवे रोड कांग्रेस भवन के पास आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का पुतला फूंका। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि मोहनिया ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 02:14 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 02:14 PM (IST)
कांग्रेस ने आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का फूंका पुतला, यशपाल आर्य पर टिप्पणी से हैं नाराज
कांग्रेस ने आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का फूंका पुतला।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने रेलवे रोड कांग्रेस भवन के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का पुतला फूंका।

कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया की आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया गया और दलित भावनाओं के विरुद्ध शब्दों का प्रयोग किया गया। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर भर्त्सना करती है। प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा की दिनेश मोहनिया की मानसिकता भी भाजपा की मानसिकता से मैल खाती है। एक बड़े नेता के लिए इस तरह के अपशब्द उनकी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाते है। दिनेश मोहनिया को समझना होगा की उत्तराखंड प्रदेश देव भूमि है और इस तरह की मानसिकता की यहां कोई जगह नहीं।

यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड विस सत्र के दूसरे दिन उपवास और धरना देंगे हरीश रावत और गणेश गोदियाल, उठाएंगे ये मुद्दा

महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा अगर आम आदमी पार्टी ऐसी बातों से बाज नहीं आती है तो वो दिन दूर नहीं जब उनका नाम लेने वाला भी नहीं होगा। उत्तराखंड प्रदेश दिल्ली से भिन्न है, यहां के लोग जाज़्बाती होते है और सभी का दिल से आदर करते है। दिनेश मोहनिया ऐसी बातों की पुनरावर्ती करते है तो आम आदमी पार्टी का पूर्ण सफाया यहां की जनता कर देगी।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ज्वाइन करेंगे सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारी सोनकर, हरिद्वार की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

आप नेता के खिलाफ प्रदर्शन में प्रदेश सचिव विजयपाल रावत विवेक तिवारी, मदन मोहन शर्मा, नवीन रमोला, राकेश सिंह मियां, नंदकिशोर जाटव, चंदन सिंह पंवार, परमेश्वर राजभर, अशोक शर्मा, मदन शर्मा, परवीन गर्ग, रुक्म पोखरियाल, जतिन जाटव इमरान सैफी, आर्यन गिरी, कृष्ण पाल, बुरहान अली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष ने की चुनाव प्रबंधन समिति के कामकाज की समीक्षा, दिए ये निर्देश

chat bot
आपका साथी