Tribute To Bhagat Singh: शहीदे आजम भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Tribute To Bhagat Singh देहरादून में शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी उन्हें याद किया। कांग्रेस पार्टी समेत सभी दलों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:14 PM (IST)
Tribute To Bhagat Singh: शहीदे आजम भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
Tribute To Bhagat Singh: शहीदे आजम भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Tribute To Bhagat Singh शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने उन्हें याद किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गोष्ठी के दौरान कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी व प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भगत सिंह का देश की आजादी में जो योगदान रहा है, उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राजेंद्र शाह, दीवाकर चमोली, महेश जोशी, शांति रावत, सावित्री थापा, प्रशांत खंडूरी आदि उपस्थित रहे। उधर, एसएफआइ डीएवी इकाई ने क्षेत्रीय कार्यालय करनपुर में गोष्ठी हुई।

मुख्य वक्ता एसएफआइ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेथा ने कहा कि वर्तमान समय में हमें भगत सिंह के विचारों को जीवन में उतारने की जरूरत है। इकाई सचिव अमन सिंह ने भगत सिंह के क्रांतिकारी इतिहास के बारे में जानकारी दी। डीएवी इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र ने देश भक्ति गीत गाया। इकाई अध्यक्ष मनोज कुंवर ने उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

उधर, एमकेपी इंटर कालेज में हिंदू युवा वाहिनी ने संगोष्ठी का आयोजन किया। वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आकाश वर्मा ने कहा कि आज देशभर के जनमानस में हिंदुत्व को लेकर जागरूकता बढ़ती जा रही है। इस मौके पर वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा आदि शामिल रहे।

देहरादून: पांच साल पहले आधी रात को पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर उरी हमले का करारा जवाब देने पर भारतीय सेना के शौर्य को वीरभूमि फाउंडेशन ने सलाम किया। इस खास दिन के जश्न में आतिशबाजी की गई।

सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर वीरों को सलाम

मंगलवार देर शाम वीरभूमि फाउंडेशन के संरक्षक महापौर सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्य पंडित दीनदयाल पार्क में एकत्रित हुए। महापौर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की उस रात को भारतीय कमांडो ने आतंकी लांच पैड्स तहस-नहस किए थे। इसे भारत के इतिहास में आतंकी कैंपों को तबाह करने के लिए उठाए गए कदम के रूप में याद किया जाएगा।

राजेश रावत ने कहा कि जब-जब दुश्मन ने हमारे देश की तरफ नापाक नजर से देखा तब-तब हमारे वीर जवानों ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देकर देश का मान बढ़ाया। इस अवसर पर रंजीत भंडारी, गौरव सहगल, आशीप गुसाई, सौरभ शर्मा, चंदन, राजेंद्र रावत, विपिन सिनवाल, जय थपलियाल, अमित राणा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी