कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरेगी पार्टी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी सितंबर माह में तीन दिनी विधानसभा सत्र को लेकर सरकार पर हमला बोला।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 07:45 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरेगी पार्टी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरेगी पार्टी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी सितंबर माह में तीन दिनी विधानसभा सत्र को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार छोटा सत्र बुलाकर कोरोना काल में अपनी खामियों को उजागर नहीं होने देना चाहती। सत्र के दौरान कांग्रेस सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ेगी। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के साथ पार्टी विधायक बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से मृतक के स्वजनों को एक लाख रुपये देने की सरकार की घोषणा पर अमल नहीं हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राजभवन पर विपक्ष की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजभवन से विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए समय नहीं मिल रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है। 
कैंप लगाकर किसानों को बांटें यूरिया
इंदिरा उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने एक बयान में कहा कि किसानों को धान की फसल के लिए पर्याप्त यूरिया बाजार में नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों को राहत देने को तत्काल कैंप लगाकर यूरिया वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी। 
उन्होंने सरकार पर आपदा प्रबंधन में फेल रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्रों का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों के दर्द को महसूस कर नुकसान की भरपाई और पुनर्वास को कदम उठाएंगे।
chat bot
आपका साथी