कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

महानगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एस्लेहॉल चौक पर पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में कार्यकत्र्ता दोपहर एक बजे राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए एस्लेहॉल पहुंचे।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:56 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : महानगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एस्लेहॉल चौक पर पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में कार्यकत्र्ता दोपहर एक बजे राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए एस्लेहॉल पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाए कि कोरोना महामारी चरम पर है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज व एम्स ऋषिकेश में कोविड सेंटर बनाएं हैं, मगर यहां की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अस्पतालों में सुविधाओं और डाक्टरों की भारी कमी है। राजकीय दून चिकित्सालय में गंभीर बीमारियों में प्रयोग किए जाने के लिए एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन व अन्य उपकरण कई महीनों से बंद पड़े हैं। अन्य मरीजों को जगह-जगह धक्के खाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बिना इलाज के घर भेजा जा रहा है। प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में पंजीकृत छोटे बड़े चिकित्सकों की ओपीडी खुलवाई जानी चाहिए ताकि आमजन को कम दरों पर कोरोना, डेंगू टेस्ट व अन्य इलाज कराने की सुविधा मिल सके। 

यह भी पढ़ें- Bachi Singh Rawat Passes Away : बची सिंह के प्रयास से एरीज को मिला केन्द्रीय दर्जा, हर साल दिया विकास का ब्यौरा

आरोप लगाया कि चिकित्सालयों में सफाई की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। अधिकतर मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, उन्हें बाजार से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, रोहित चौधरी, नीरज त्यागी, प्रवीन त्यागी, बलराज बामरी, अरुण कुमार शर्मा, डॉ. विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, जगदीश धीमान आदि मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बाले- राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण का मार्ग होगा प्रशस्त

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी