भाजपा की गुंडागर्दी का जवाब जरूर देगी जनता: धस्माना

सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस भवन में हुए हमले की कड़ी निंदा की है और भाजपा पर कर्इ गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 05:06 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 05:06 PM (IST)
भाजपा की गुंडागर्दी का जवाब जरूर देगी जनता: धस्माना
भाजपा की गुंडागर्दी का जवाब जरूर देगी जनता: धस्माना

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसके लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब राफेल का मामला प्रधानमंत्री के गिरेबां तक पहुंच गया है तो वो बौखला गए हैं और पूरे देश में जहर उगलने का कार्य कर रहे हैं। 

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में गलत हलफनामा देकर के कैग औरम पीएसी की विश्वसनीयता पर भी पीएम मोदी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा खड़े किए गए राफेल की कीमतों में तीन गुणा वृद्धि ऑफसेट कॉन्ट्रेक्ट पर जवाब देने की बजाय अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने पहले दिन से पूरी राफेल डील की जांच संयक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) से कराने की मांग की है और आज भी जेपीसी गठन की मांग करती है। धस्माना ने भाजपा के इस तरह के व्यवहार के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: चुनाव आते ही भाजपा को याद आने लगते हैं भगवान राम: हरीश रावत

यह भी पढ़ें: राफेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका राहुल का पुतला

यह भी पढ़ें: गुटबाजी पर बोले हरीश रावत, कुछ लोगों के लिये मेरा दिल आज भी धड़कता

chat bot
आपका साथी