मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कार्यकर्ता के घर बैठे जमीन पर, खाई आलू-पूड़ी और दाल-भात

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आंबेडकर जयंती पर अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन किया। उन्होंने जमीन पर बैठकर आलू-पूड़ी और दाल-भात का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी भोजन किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:32 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:32 AM (IST)
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कार्यकर्ता के घर बैठे जमीन पर, खाई आलू-पूड़ी और दाल-भात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कार्यकर्ता के घर बैठे जमीन पर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आंबेडकर जयंती पर अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन किया। उन्होंने जमीन पर बैठकर आलू-पूड़ी और दाल-भात का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी भोजन किया।

लोअर तुनवाला में आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत क्षेत्र के ही अनुसूचित जाति कार्यकर्ता राम प्रसाद के आवास पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने उनके स्वजनों से मुलाकात की और भोजन किया। मुख्यमंत्री के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी राम प्रसाद के आवास पर भोजन करने पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर का बना स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन आत्मा तृप्त कर देता है। संदेश दिया कि भाजपा सभी जाति, सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और किसी से कोई भेदभाव नहीं करती।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं। खाने को लेकर उन्होंने कहा कि वे जिस प्रकार का सामान्य भोजन अपने घर पर करते हैं, यहां कार्यकर्ता राम प्रसाद के घर पर भी उन्हें वही भोजन और जायका मिला। उन्होंने राम प्रसाद और उनके परिवार का आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूर्व प्रधान राम प्रसाद की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद भी नहीं थी कि प्रदेश का मुखिया उनके घर आकर उनके साथ भोजन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा की यही सोच उन्हें और उनके परिवार को आकर्षित करती है। इस दौरान राम प्रसाद के स्वजन मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए भी बेहद उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें- सीएम तीरथ सिंह रावत बोले, भाजपा ने हमेशा किया बाबा साहेब का सम्मान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी