सीएम तीरथ रावत ने दिए निर्देश, उत्तराखंड में 12 माह पर्यटन को बनाई जाए कार्ययोजना

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में सालभर पर्यटन जारी रखने को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में साहसिक गतिविधियों को और विस्तार देने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:50 AM (IST)
सीएम तीरथ रावत ने दिए निर्देश, उत्तराखंड में 12 माह पर्यटन को बनाई जाए कार्ययोजना
उत्तराखंड में 12 माह पर्यटन को बनाई जाए कार्ययोजना।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में सालभर पर्यटन जारी रखने को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में साहसिक गतिविधियों को और विस्तार देने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए भी काम करने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन को लेकर कोरोना के दृष्टिगत सारी कार्ययोजना बनाई जाए। इसके लिए पर्यटन से जुड़े सभी लोगों से बातचीत की जाए और उनका सुझाव व सहयोग लिया जाए। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह एडवेंचर इवेंट आयोजित किए जाएं। होम स्टे के जरिये, स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक जोडऩे के प्रयास किए जाएं। 

पर्यटन स्थलों पर पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जाए। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई व जनसुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सुनिश्चित किया जाए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक सर्किटों को विकसित करते हुए उनका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। कोविड को देखते हुए पर्यटन के लिए जो गाइडलाइन बने, उसमें सारी बातें स्पष्ट हों। जहां तक संभव हो, पर्यटन व्यवसायियों के हित भी देखे जाएं। 

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि सुरक्षित, सतत और समावेशी पर्यटन के उद्देश्य के साथ पर्यटन विभाग काम कर रहा है। ईको टूरिज्म विंग की कार्यवाही गतिमान है। ट्रेकिंग ट्रेक्शन योजना शुरू करते हुए ट्रेकिंग रूटों पर होम स्टे को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साहसिक खेल नियमावली बनाई गई है। बैठक में सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली व आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड : गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा की तैयारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी