Uttarakhand Politics: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, मैंने कभी चेहरे की लड़ाई नहीं लड़ी

देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैंने कभी चेहरे की लड़ाई नहीं लड़ी। कहा कि पार्टी न जो जिम्‍मेदारी मुझे दी मैंने उस पर काम किया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा उनकी मां की तरह है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:44 AM (IST)
Uttarakhand Politics: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, मैंने कभी चेहरे की लड़ाई नहीं लड़ी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने न कभी चेहरे की लड़ाई लड़ी और न कभी दावेदारी की।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने न कभी चेहरे की लड़ाई लड़ी और न कभी दावेदारी की। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उस पर काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी मां की तरह है। मां जो काम देती है, बच्चा जैसे भी हो उसे अच्छे से करने का प्रयास करता है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। गौरतलब है कि प्रदेश चुनाव प्रभारी ने शुक्रवार को साफ किया था कि भाजपा के फिर से सत्ता में आने पर धामी ही मुख्यमंत्री होंगे।

मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं

पार्टी के दो दिग्गजों पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत के बीच चल रही बयानबाजी के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं कोई जंग नहीं है। थोड़ा बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं। इस विषय को आपस में सुलझा लिया जाएगा।

घोषणाओं के शासनादेश जारी होना शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में ये बातें होती थीं कि जो घोषणाएं होती हैं, वह पूरी नहीं होती। इसलिए उन्होंने तय किया कि सरकार जिन कार्यों के लिए घोषणा करेगी, उनका लोकार्पण भी करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की थीं, उन पर शासनादेश जारी होना शुरू हो गए हैं।

------------------- 

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने की राज्यपाल से भेंट

शुक्रवार को राज्यपाल ले.जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही ताशी व नुंगशी ने भेंट की। वहीं, राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की है।

------------------ 

शिक्षा मंत्री स्वयं सौपेंगे नियुक्ति पत्र

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल को कुछ समय पहले विभाग में भर्ती किए गए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करने के तैयारी करने निर्देश दिए हैं। वह स्वयं अपने हाथों से इन्हें शिक्षकों को सौपेंगे। सरकार ने कुछ समय पहले 2648 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति की है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये नियुक्ति पत्र जारी करने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि आगामी मंगलवार से इनकी काउंसलिंग शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र वह अपने हाथों से सौपेंगे।

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्‍तराखंड में फिर सत्ता में आएगी भाजपा, धामी ही रहेंगे मुख्यमंत्री

chat bot
आपका साथी