मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- कर्नल आरबी गुरुंग के नाम पर रायपुर में बनेगा द्वार

देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशां सभागार में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कर्नल आरबी गुरुंग के नाम पर रायपुर में द्वार बनेगा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:51 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:51 AM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- कर्नल आरबी गुरुंग के नाम पर रायपुर में बनेगा द्वार
हाम्रो देशों संस्कृत महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाएं। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. कर्नल आरबी गुरुंग के नाम से रांझावाला, रायपुर में एक द्वार के निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही गोर्खाली सुधार सभा भवन के जीर्णोद्धार के लिए 51 लाख रुपये देने, गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज के जीर्णोद्धार आदि की भी घोषणा की।

गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशां सभागार में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, काबीना मंत्री गणेश जोशी, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, ले. जनरल शक्ति गुरुंग, ले. जनरल राम सिंह प्रधान व ले. टीडी भूटिया ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गढ़ी कैंट जैंतनवाला घंघोड़ा में 10 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का निर्माण, बलभद्र खलंगा स्मारक की टूटी हुई सड़क के पुनर्निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपराओं एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विगत 83 वर्षों से समाजहित के लिए कार्य कर रही है। सभा के महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने कहा कि दशहरा गोर्खाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। गोर्खाली समाज में पांच दिनों तक दशहरा मनाया जाता है।

इस मौके पर कौसेली सांगितिक ग्रुप, गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र, क्लेमनटाउन शाखा, रायवाला शाखा, भारतीय मगर समाज समिति, किरांत राई संस्था आदि ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, सांस्कृतिक सचिव वाईबी थापा, सचिव मधुसूदन शर्मा, प्रीतम सिंह गुरुंग आदि मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीर सैनिकों, वीर नारियों व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। जिनमें कर्नल मोहित थापा, कै. बीएस मल्ल, वीर नारी आशा, खेल एवं पत्रकारिता के लिए चेतन गुरुंग, शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ क्षेत्री, फ्लोरेंस नाईटिंगेल अवार्ड विजेता दीप्ति रौतेला, वरिष्ठ नागरिक डीएल खत्री, सेना भर्ती को प्रशिक्षण के लिए प्रवीण कुमार राई को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी