दून मेडिकल कालेज में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, सीएम धामी ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

वार्षिक फेस्ट फार्निक्स में लोक संस्कृति के रंग बिखरे। छात्र-छात्राओं ने जागरनंदा राजजात समेत विभिन्न लोक गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावी चिकित्सकों की ओर से दी गयी प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 09:51 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 09:51 AM (IST)
दून मेडिकल कालेज में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, सीएम धामी ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
दून मेडिकल कालेज में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, सीएम धामी ने चिकित्सकों को किया सम्मानित।

जागरण संवाददाता,देहरादून। दून मेडिकल कालेज में आयोजित वार्षिक फेस्ट 'फार्निक्स' में लोक संस्कृति के रंग बिखरे। छात्र-छात्राओं ने जागर,नंदा राजजात समेत विभिन्न लोक गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावी चिकित्सकों की ओर से दी गयी प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि मेडिकल छात्रों को अपनी लोक संस्कृति की भी अच्छी परख है। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग से उनका हमेशा से ही विशेष लगाव रहा है। यही वजह है कि भारी व्यस्तता के बावजूद वह खुद को इस आयोजन में आने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है और ईश्वर की कृपा ही है जो आप इस क्षेत्र में हैं। क्योकि नर सेवा नारायण सेवा होती है। यह आप सभी की मेहनत का परिणाम है कि देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफल हो पाया है। इसके लिये मैं स्वास्थ्य कर्मियों सहित इस क्षेत्र से जुड़े सभी व्यक्तियों का आभारी हूं।

कोरोना महामारी के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि ने 24 घंटे लगातार काम किया। मुख्यमंत्री ने अपने लखनऊ दौरे का जिक्र करते कहा कि पिछले 21 साल से उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी, पर समाधान तक नहीं पहुंच पा रही थी। लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ हुई मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर एक-एक बिंदु पर सहमति बन गई है। इस दौरान अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, प्रो. देश दीपक, डा. केसी पंत, डा. एमके पंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड : चंपावत जिला अस्पताल में लंदन की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं

chat bot
आपका साथी