मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी साधू सिंह बिष्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:53 PM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी साधू सिंह बिष्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही मनीष को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। उन्होंने मनीष को एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। मनीष कसनियाल ने एक जून को विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के मिशन मैसिफ के तहत मनीष सिक्किम की सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे।

अगले चार माह में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अगले चार माह में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। देश भर में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से एक्सिस बैंक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए 31 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान एक्सिस बैंक जनसेवा के अनेक कार्य कर रहा है।

इसके लिए सरकार उनकी आभारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं जनता के सहयोग से प्रदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकार जनता के साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। इस मौके पर एक्सिस बैंक के डीके दास, रघुवीर सिंह चौहान, नितिन गुप्ता व पंकज रावत उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-उत्‍तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर को निपटने के लिए एक हजार से अधिक को प्रशिक्षण

chat bot
आपका साथी