मुख्यमंत्री ने दिए सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्देश, उत्तराखंड वापस आने वाले प्रवासियों के लिए रजिस्ट्रेशन की बनाई व्यवस्था

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के दौरान इस आशय के निर्देश दिए।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:50 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दिए सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्देश, उत्तराखंड वापस आने वाले प्रवासियों के लिए रजिस्ट्रेशन की बनाई  व्यवस्था
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्देश दिए।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के दौरान इस आशय के निर्देश दिए। सरकार राज्य में स्थित उच्च शिक्षण संस्थान पहले ही 30 अप्रैल तक बंद कर चुकी है।

इसके अलावा चकराता व कालसी क्षेत्र को छोड़कर देहरादून जिले के शेष हिस्से, संपूर्ण हरिद्वार जिले, हल्द्वानी नगर निगम व नैनीताल नगरपालिका क्षेत्र में इस महीने के अंत तक सभी स्कूल भी बंद हैं। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के सभी जिलों में सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाए। हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए। राज्य की सीमाओं पर पूरी गंभीरता से जांच की जाए। उत्तराखंड आने वाले दूसरे राज्यों के व्यक्तियों को आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के बिना प्रवेश की अनुमति न दी जाए। उत्तराखंड वापस आने वाले प्रवासियों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पिछली बार के पोर्टल को फिर से एक्टिव किया जाए।

 यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बाले- राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण का मार्ग होगा प्रशस्त

घर लौटने पर प्रवासियों के लिए होम क्वारंटाइन अनिवार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की आवश्यकता है। इस महामारी में आगे बढ़कर काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स का मनोबल बढ़ाया जाए। कोशिश की जाए कि स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स संक्रमित न हों। इसके लिए सभी तरह की सावधानी बरती जाएं। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण में और तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेश बगोली, डा पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh Mela 2021: कोविड गाइडलाइन के साथ होगा देव डोलियों का कुंभ स्नान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी