Sports Policy: प्रतिभावान खिलाड़ि‍यों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही खेल नीति, जानिए और क्‍या बोले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए खेल नीति बनाई जा रही है।शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन सभागार में एमिनिटी स्पोट्र्स एकेडमी के कार्बेट फुटबाल क्लब का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 02:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 02:25 PM (IST)
Sports Policy: प्रतिभावान खिलाड़ि‍यों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही खेल नीति, जानिए और क्‍या बोले सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए खेल नीति बनाई जा रही है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Sports Policy मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए खेल नीति बनाई जा रही है। इस नीति के बाद किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी को अभाव से नहीं जूझना पड़ेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन सभागार में एमिनिटी स्पोट्र्स एकेडमी के कार्बेट फुटबाल क्लब का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि राज्य में खेल नीति के साथ ही ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोट्र्स कालेज तथा महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फुटबाल पुरातन खेल हैं। क्रिकेट की भांति फुटबाल भी प्रसिद्धि पाए, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि खिलाडिय़ों की समस्याओं के समाधान तथा खेलों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। खेलों के विकास को विकासखंड स्तर से जिला स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि फुटबाल दुनिया का पसंदीदा खेल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शीघ्र ही पुलिस में खेल कोटे से भर्ती की जाएगी। इस दौरान एमिनिटी स्पोट्र्स एकेडमी के निदेशक सुभाष अरोड़ा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: प्राइमरी स्कूलों में बैकलाग के पदों पर पांच दिन में होगी नियुक्ति, प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री से कलाकारों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पिथौरागढ़ निवासी डांसर व बबल आर्टिस्ट रोबो विक्रम सिंह तथा गायक सूरज सिंह ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर देश व दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। शनिवार को अपने आवास पर मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को पूरी दुनिया देख रही है। उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्मांकन के क्षेत्र में असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। राज्य सरकार के प्रयासों एवं उद्योगों के अनुकूल नीति के कारण बड़ी संख्या में फिल्मकार यहां आ रहे हैं। सरकार इनकी हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी कलाकारों एवं संस्कृति से जुड़े व्यक्तियों से देश व दुनिया में राज्य की पहचान बनाने में सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। इस दौरान मुंबई में बसे लेखक जगजीवन कन्याल ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के विशिष्ट व प्रतिभाशाली व्यक्तियों पर आधारित उत्तराखंड की खोज का प्रकाशन किया है। इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला व कलाकार त्रिलोक सिंह तथा सूरज त्राटक भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में व्यावसायिक वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड जरूरी, आनलाइन होगा आवेदन

chat bot
आपका साथी