Mann ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने एक अभिभावक की तरह किया मार्गदर्शन, जानिए और क्‍या बोले सीएम धामी

Mann ki Baat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को संबोधित मन की बात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सुना। मुख्‍यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज गणेश जोशी डॉ. धन सिंह रावत स्वामी यतीश्वरानंद और महापौर सुनील उनियाल गामा भी रहे।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:01 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:01 PM (IST)
Mann ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने एक अभिभावक की तरह किया मार्गदर्शन, जानिए और क्‍या बोले सीएम धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को संबोधित मन की बात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सुना।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून: Mann ki Baat प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए धामी सरकार की सराहना की। कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात हम सभी को देशहित और समाज हित में सोचने तथा काम करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल मंत्र को साकार करने के लिए अपील भी की।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक की तरह लगातार सरकार का मार्गदर्शन किया। उनके सक्षम नेतृत्व के कारण ही देश में मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत 100 करोड़ से अधिक डोज लग चुकी हैं। देश नए उत्साह और ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। भारत ने कोविड वैक्सीनेशन में दुनिया को राह दिखाई है। इसमें हमारे स्वास्थ्य कार्यकत्र्ताओं की अहम भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जिलों को शिक्षक भर्ती शुरू करने के आदेश, जानिए किस जिले में हैं कितने पद

कोरोना योद्धाओं की दिन रात की मेहनत से ही हम कोविड से बाहर निकल रहे हैं। उन्हीं के कारण उत्तराखंड ने प्रथम डोज के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया है। जल्द ही शत-प्रतिशत सेंकेड डोज का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री ने वोकल फार लोकल का जो मंत्र दिया है, उसे सब मिलकर साकार करें।

त्योहारों का सीजन चल रह है, इस दौरान स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से बात करने वाली बागेश्वर जिले की स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता पूनम नौटियाल से फोन पर बात कर उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई भी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद और महापौर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आपत्तियों के कारण नहीं हुआ किराया वृद्धि पर फैसला, नए सिरे से बनाई जाएगी समिति

chat bot
आपका साथी