सीएम धामी ने कोविड टीकाकरण कैंप का किया निरीक्षण, कहा- अभियान में लाई जाएगी तेजी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया एवं टीका लगवाने आए सचिवालय कर्मियों एवं उनके स्वजन से भी मुख्यमंत्री ने बात की।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:57 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:18 AM (IST)
सीएम धामी ने कोविड टीकाकरण कैंप का किया निरीक्षण, कहा- अभियान में लाई जाएगी तेजी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया एवं टीका लगवाने आए सचिवालय कर्मियों एवं उनके स्वजन से भी मुख्यमंत्री ने बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाएगी। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण के कैम्प लगाए गए हैं।

शासन ने सिरौलीकलां को दिया नगर पंचायत का दर्जा

 देहरादून: प्रदेश में नए नगर निकायों के गठन के लिए चल रही कवायद के तहत शासन ने ऊधमसिंह नगर जिले के ग्राम सिरौलीकलां को नगर पंचायत बना दिया है। गुरुवार को इसके गठन के आदेश जारी कर दिए गए। 418.892 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत इस नई नगर पंचायत की जनसंख्या 13725 है। यह प्रदेश का 95 वां नगर निकाय है। सरकार ने हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में कौसानी को भी नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया था। इसका आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। यह प्रदेश की 96 वीं नगर पंचायत होगी। सरकार कुछ समय पहले थलीसैंण, ढंडेरा, लालपुर व गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा दे चुकी है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही लोहाघाट समेत कुछ नगर निकायों के गठन का भी निर्णय ले सकती है। 

यह भी पढ़ें- आखिर यह नौबत क्यों आती है कि कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़े?

मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ धाम का दौरा कर वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ मुख्य सचिव डा एसएस संधू भी रहेंगे। पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री बनने के बाद केदारनाथ का यह पहला दौरा होगा। वह देहरादून से शुक्रवार सुबह 7.45 बजे केदारनाथ के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बरसात के मौसम के बाद बाबा केदार के दर्शनों के लिए आ सकते हैं। ऐसे में राज्य सरकार केदारनाथ धाम में चल रहे दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री का दौरा इन कार्यों को गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा- उद्योगों में स्थानीय निवासियों को मिले रोजगार

chat bot
आपका साथी