मुख्यमंत्री धामी ने पैरालिंपियन मनोज सरकार को किया सम्मानित, कहा- उत्‍तराखंड का बढ़ाया मान

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पैरालिंपियन मनोज सरकार ने मुलाकात की। टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले उत्तराखंड के मनोज सरकार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पैरालिंपियन मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:33 PM (IST)
मुख्यमंत्री धामी ने पैरालिंपियन मनोज सरकार को किया सम्मानित, कहा- उत्‍तराखंड का बढ़ाया मान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले उत्तराखंड के मनोज सरकार को सम्मानित किया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले उत्तराखंड के मनोज सरकार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मनोज ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पैरालिंपियन मनोज सरकार ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो वह कार्य अवश्य पूर्ण होता हे। सीमित संसाधनों के बावजूद मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ि‍यों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम में पैरालिंपियन मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें- Covid 19 Vaccination: उत्तराखंड में टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ पार, यहां देखें वैक्सीनेशन की पूरी स्थिति

उत्तराखंड सरकार कर चुकी है 50 लाख देने की घोषणा

टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को राज्‍य सरकार 50 लाख रुपये और राजपत्रित नौकरी देगी। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने यह घोषणा की थी। आपको बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक में मनोज सरकार ने एसएस-थ्री कैटेगरी की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्‍हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Admission In DAV: डीएवी पीजी कालेज ने दूसरी मेरिट लिस्ट की जारी, 24 सितंबर तक होंगे दाखिले

ग्राफिक में हुआ था भव्य स्वागत

पैरा ओलिंपियन मनोज सरकार का बीते सोमवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में भव्य स्वागत हुआ। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने मनोज सरकार के लिए गीत गाया। इस दौरान ग्राफिक एरा ने मनोज को 11 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- हस्तशिल्प के प्रचार को खासी गंभीर उत्तराखंड सरकार, अब हर साल11 हस्तशिल्पियों को शिल्प रत्न अवार्ड

chat bot
आपका साथी