सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रधानाचार्य पदोन्नति प्रकरण के परीक्षण के दिए निर्देश

प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के प्रकरण का परीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव शिक्षा को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 03:28 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 03:28 PM (IST)
सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रधानाचार्य पदोन्नति प्रकरण के परीक्षण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव शिक्षा को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के प्रकरण का परीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव शिक्षा को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए।

प्रदेश के सहायता प्राप्त विद्यालयों में बड़ी संख्या में प्रभारी प्रधानाचार्य तैनात हैं। इनका कहना है कि प्रभारी प्रधानाचार्यों के विनियमन की गलत व्याख्या के कारण इन्हें डाउनग्रेड पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे सरकार पर कोई वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य परिषद ने कुछ दिनों पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की थी। कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस मसले पर प्रभारी प्रधानाचार्यों को पदोन्नति देते हुए नई भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने सचिव शिक्षा को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

योजनाओं का शिलान्यास व जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं। चुनाव से पहले उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के संबंध में कहा कि प्रदेश में इस समय सड़कों व अन्य कार्यों से संबंधित कई परियोजनाएं चल रही है। प्रधानमंत्री इस दौरान इन परियोजनाओं का लोकार्पण और नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चार और पांच दिसंबर को होगी संयुक्त परीक्षा, चयन आयोग ने जारी किए प्रवेश पत्र; ऐसे करें डाउनलोड

पीएम की रैली को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली के मद्देनजर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकत्र्ता रैली को सफल बनाने को जुट जाएं। इस मौके पर पार्टीजनों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट समेत विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Coronavirus New Variant: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को देख दून में प्रशासन अलर्ट, लोग बेपरवाह; 37 के चालान

chat bot
आपका साथी