सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भोले महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड वासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:11 PM (IST)
सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मदिन पर हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखण्ड के दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तराखंड को 30 एम्बुलेंस, 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भोले महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड वासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं कि भोले महाराज एवं माता मंगला जैसे व्यक्तित्व हमारे साथ खड़े हैं, जो हर संकट के समय में राज्य के हित में कार्य कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद एवं सहयोग हमेशा राज्य की जनता को मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु कृत-संकल्प है। हमारे इस संकल्प के साथ हंस फाउंडेशन भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके लिए उन्होंने भोले महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 3500 से ज्यादा बिजली कर्मी हड़ताल पर, बढ़ीं मुश्किलें; बंद कमरे में ऊर्जा मंत्री से हो रही वार्ता

उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, हंस फाउंडेशन से विकास वर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, विभिन्न विभागों में कई पदों पर नौकरी का अवसर

chat bot
आपका साथी