विधानसभा अध्यक्ष ने ओवरलोडिग पर जताई नाराजगी

साहिया चालदा महाराज मंदिर समाल्टा में परिवार सहित मत्था टेकने आए विधानसभा अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:06 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष ने ओवरलोडिग पर जताई नाराजगी
विधानसभा अध्यक्ष ने ओवरलोडिग पर जताई नाराजगी

संवाद सूत्र, साहिया: चालदा महाराज मंदिर समाल्टा में परिवार सहित मत्था टेकने आए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जौनसार-बावर क्षेत्र में हो रही ओवरलोडिग को देखते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने उप जिलाधिकारी को मौके पर ही जौनसार-बावर में धड़ल्ले से जारी ओवरलोडिंग को रोकने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम अब हरकत में दिख रही है।

बताते चलें कि, जौनसार-बावर क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से ओवरलोड वाहनों के संचालन को रोकने की दिशा में कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रशासनिक टीम अब हरकत में आई है, जब मामले को संज्ञान में लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को नाराजगी जताई। मौका था चालदा महासू देवता के समाल्टा मंदिर में विराजमान होने का। इस दिन राज्य की कई हस्तियां देवता के दर्शन को समाल्टा पहुंची। इनमें विधानसभा अध्यक्ष भी परिवार समेत देवता के दर्शन किये। उन्होंने बायला में हुए सड़क हादसे में 13 ग्रामीणों की मौत पर भी दुख जताया। हालांकि इस हादसे के बाद प्रशासन, एआरटीओ और पुलिस ने अभियान चलाया था, कई वाहनों के जाल उतरवाए गए थे, लेकिन प्रशासन की सुस्ती के बाद फिर से ओवरलोडिग जारी है। मंदिर में दर्शन को पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने एसडीएम चकराता को निर्देशित किया कि क्षेत्र में हो रही ओवलोडिग रोकने को कार्रवाई करें। विधानसभा अध्यक्ष को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि जौनसार-बावर क्षेत्र की करीब डेढ़ से दो लाख की आबादी को देखते हुए सीमित संख्या में बसें संचालित हैं। इसके चलते मजबूरी में ओवरलोड वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। जौनसार-बावर क्षेत्र में परिवहन निगम की मात्र तीन बसें ही संचालित हो रही हैं। पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से देहरादून से चकराता, साहिया क्वानू, नागथात, लाखामंडल, चकराता कोटी कनासर, बायला, बुल्हाड, कोटी ईच्छाडी डांडा देसऊ, पजिटीलानी उभरेऊ, बैसोगीलानी आदि मार्ग पर बस संचालित कराने की मांग भी की। विधानसभा अध्यक्ष ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया है।

chat bot
आपका साथी