दहेज में कार नहीं देने पर परिवार ने महिला को पीटकर घर से निकाला, पांच पर दर्ज किया मुकदमा

दहेज में कार या उसके बदले में 25 लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला को पति और उसके स्वजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। महिला का पति मर्चेंट नेवी में तैनात है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:10 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:10 AM (IST)
दहेज में कार नहीं देने पर परिवार ने महिला को पीटकर घर से निकाला, पांच पर दर्ज किया मुकदमा
क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: दहेज में कार या उसके बदले में 25 लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला को पति और उसके स्वजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। महिला का पति मर्चेंट नेवी में तैनात है। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

पुलिस के अनुसार, क्लेमेनटाउन निवासी पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी, 2020 को रुड़की के रहने वाले सचिन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सचिन और उसके दहेज की मांग करने लगे। महिला मायके आई तो ससुराल वालों ने कहा कि कार या रुपये लेकर ही वापस आना। वह दहेज के बिना ससुराल गई तो उसे परेशान किया जाने लगा। दहेज के लिए पति ने उसे कई बार पीटा भी। इसके बाद 25 जून, 2020 को रात में सचिन और उसके स्वजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। देहरादून पहुंचकर महिला ने स्वजनों को आप बीती सुनाई। इसपर महिला के पिता ने उसके पति व सास-ससुर को फोन किया तो उन्होंने दहेज की मांग पूरी हुए बिना उसे ससुराल नहीं आने देने की बात कही।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने गवां 90 हजार रुपये

चार जुलाई, 2020 को महिला के रिश्तेदार उसकी ससुराल पहुंचे तो आरोपितों ने गाली-गलौज की। बावजूद इसके महिला के पिता ने ससुरालियों को दोबारा समझाने का प्रयास किया, मगर वह दहेज की मांग पर अड़े रहे। पांच जुलाई, 2020 को महिला कुछ रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंची, मगर उसे घर में घुसने तक नहीं दिया गया। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति सचिन, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें-विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगने वाला चौथी फेल गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी