टोल प्लाजा पर टैक्स वृद्धि का सिटी बस संचालकों ने किया विरोध

जौलीग्रांट-देहरादून रूट पर चलने वाली सिटी बसों के पहिए शुक्रवार को कुछ देर के लिए थम गए। टोल प्लाजा ठेकेदार की ओर से सिटी बसों का टैक्स दुगना कर दिया गया। जिसका बस संचालकों ने विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:56 PM (IST)
टोल प्लाजा पर टैक्स वृद्धि का सिटी बस संचालकों ने किया विरोध
टोल प्लाजा पर टैक्स वृद्धि का सिटी बस संचालकों ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: जौलीग्रांट-देहरादून रूट पर चलने वाली सिटी बसों के पहिए शुक्रवार को कुछ देर के लिए थम गए। टोल प्लाजा ठेकेदार की ओर से सिटी बसों का टैक्स दुगना कर दिया गया। जिसका बस संचालकों ने विरोध किया। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

लच्छीवाला टोल प्लाजा ठेकेदार की ओर से इस रूट पर संचालित होने वाली सिटी बस का टैक्स दुगना कर दिया गया। जिसके खिलाफ सिटी बस संचालन समिति के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह अपनी सेवाएं बंद कर दी। इन्होंने टोल प्लाजा इसके खिलाफ प्रदर्शन किया।

सिटी बस संचालन अनिल सैनी ने कहा की अभी तक लच्छीवाला टोल प्लाजा प्रतिमाह 2100 रुपये टोल टैक्स के रूप में वसूल रहा था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4200 कर दिया गया। कोरोना काल में बसों का कार्य प्रभावित हुआ है और अभी भी कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। कार्य की धीमी गति और टोल टैक्स की बढ़ी हुई राशि वाहन चालकों की जेब पर भारी पड़ रही है। जिसे लेकर शुक्रवार को सिटी बस संचालकों ने लच्छीवाला टोल प्लाजा पहुंच कर विरोध किया। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने भी टोल टैक्स में छूट की मांग का समर्थन किया। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल और डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बस संचालकों से बात की। उसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा ठेकेदार से बात की। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि ठेकेदार ने सिटी बस संचालकों का टैक्स पूर्ववत रखे जाने पर सहमति दे दी है। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो गया। इस रूट पर सुबह तीन घंटा सिटी बस सेवाएं बाधित रही।

chat bot
आपका साथी