मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास ही ध्येय

मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों का आह्वान किया कि वे जन समस्याओं के समाधान तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि आगामी 18 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:30 AM (IST)
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास ही ध्येय
उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी दायित्वधारियों का आह्वान किया कि वे जन समस्याओं के समाधान तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि आगामी 18 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की सफलता में सभी को सहयोगी बनना होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में दायित्वधारियों से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारियों को जो भी दायित्व मिला है, वे उसका पूरे मनोयोग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक एतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। चाहे सड़कों, पुलों का निर्माण हो अथवा अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास या सीधे आम जनता के हित से जुड़ी योजनाएं, सभी के हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का विकास सरकार का ध्येय रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप करोड़ों की योजनाएं स्वीकृत कर उन पर कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा किया था, जिस पर हम खरे उतरे हैं। पिछले पिछले चार साल में संस्थागत भ्रष्टाचार को रोकने में सफलता मिली है। नारसन से लेकर नाभीढांग तक पहले समस्या भ्रष्टाचार को लेकर रहती थी, जिसे रोकने में हम कामयाब हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम क्यूआरटी के माध्यम से जनता के मध्य जाकर जन समस्याओं का त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के हित में उन्हें तीन लाख तक तथा कृषक समूहों को पांच लाख तक का बिना ब्याज का ऋण दिए जाने के साथ ही पति की पैतृक संपत्ति में पत्नी को भागीदार बनाने का निर्णय लेकर सरकार ने किसानों एवं महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र ने 17 भाजपा नेताओं को दायित्व से नवाजा, सभी को दिया है राज्‍य मंत्री स्‍तर का दर्जा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी