उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति नायडू और लोस अध्यक्ष बिरला से की मुलाकात

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों दिल्‍ली प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी शाल और केदानाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:18 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:39 PM (IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति नायडू और लोस अध्यक्ष बिरला से की मुलाकात
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों दिल्‍ली प्रवास पर हैं। सीएम रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और शाल भेंट किए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों नई दिल्ली के दौरे पर हैं। बीते रोज उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी।

चिकित्सक तबादला पत्रावली लीक होने की जांच शुरू

शासन ने चिकित्सकों के तबादलों की लीक हुई पत्रावलियों के मामले में जांच शुरू कर दी है। यह जांच उप सचिव मुकेश राय को सौंपी गई है। उन्हें जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। शासन में कुछ समय पहले चिकित्सा विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों समेत अन्य चिकित्सकों के तबादलों को लेकर एक पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमोदन होने से पहली ही प्रस्तावित तबादलों की सूची इंटरनेट मीडिया में लीक हो गई।

इसे शासन ने काफी गंभीरता से लिया और प्रस्तावित तबादलों को रोक लिया गया। इसके साथ ही शासन ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि मामले की जांच उप सचिव मुकेश कुमार राय को सौंपी गई है। उनसे जल्द जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत दिल्ली दौरे पर, संसाधन जुटाने को केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी