उत्‍तराखंड : 24 तक पूर्ण किया जाए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन के कार्यों में तेजी लाई जाए। इसको निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:32 PM (IST)
उत्‍तराखंड : 24 तक पूर्ण किया जाए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजक्ट की जानकारी ली।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण कार्यों को 2024 तक की निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से जिस प्रकार की मदद की जरूरत होगी, वह दी जाएगी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के कार्यों में तेजी लाई जाए। इसे निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए।

रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने बताया कि 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर 12 स्टेशन और 17 टनल बनाए जा रहे हैं। मुख्य सुरंगों के कार्यों में तेजी लाने को 10 कार्य स्थलों के लिए 12 किमी की एप्रोच रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। सात में से छह एडिट टनल बनाई जा चुकी हैं। इस रेल लाइन में 18 बड़े और 36 छोटे पुलों का निर्माण किया जाना है। चंद्रभागा पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष सभी पर कार्य चल रहा है। मार्च 2024 तक इस रेल लाइन के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेल विकास निगम इसके अलावा राज्य के कल्याण को श्रीनगर में अस्पताल भवन, हरिद्वार रेलवे स्टेशन में शौचालय ब्लाक, गौचर व कालेश्वर में रोड ब्रिज व श्रीकोट में स्टेडियम का निर्माण भी कर रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, विशेष कार्याधिकारी जे सुंद्रियाल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम व एसएन पांडेय आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-सेलाकुई-रायपुर रूट पर भी दौड़ेंगी स्मार्ट एसी बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी; जानें- क्या रहेगा किराया

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी