ऋषिकेश की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : तीरथ

ऋषिकेश के विकास को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है यहां की समस्याओं और मांगों का प्राथमिकताओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात भाजपा के स्थापना दिवस पर रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कही।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 02:09 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 02:09 PM (IST)
ऋषिकेश की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : तीरथ
भाजपा के स्‍थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

संवाद सूत्र, रायवाला। ऋषिकेश के विकास को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है, यहां की समस्याओं और मांगों का प्राथमिकताओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात भाजपा के स्थापना दिवस पर रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की जनता यूं ही नहीं कहती है कि मोदी है तो मुमकिन है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व का भी नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा के लिए राष्ट्र पहले है। भाजपा की रीति नीति के कारण ही आज घर-घर में कमल खिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का कुशल नेतृत्व इस विधानसभा को मिला है। जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। 

 भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी व सांसद दुष्यंत कुमार ने कहा कि हमने कभी भी वोट की खातिर जनता का इस्तेमाल नहीं किया, पार्टी की सोच हमेशा विकास परक रही है। उत्तराखंड में सड़कों सहित कई योजनाओं को भाजपा सरकार ने धरातल में उतरा है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं गृह मंत्री अमित शाह को बताऊंगा कि आपको उत्तराखंड की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस पौधे को लगाया था। आज वह वट वृक्ष बन कर देश और दुनिया के सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के भीतर हमेशा लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड की 70 विधान सभाओं में ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ऐसे हैं जो सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं। काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र भी रखा। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणेश रावत की अध्यक्षता, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान सागर गिरि, रोहित नौटियाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-सल्ट विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की अपील

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी