मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा-जनता को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ रही भाजपा

भाजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास भाजपा का मूलमंत्र है। जनता को साथ लेकर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 01:12 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 01:12 PM (IST)
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा-जनता को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ रही भाजपा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा-जनता को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ रही भाजपा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य नेताओं ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास' भाजपा का मूलमंत्र है। जनता को साथ लेकर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के अब तक के सफर पर रोशनी डाली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों 'अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा' को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में कमल खिल रहा है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता दत्तोपंत ठेंगड़ी ने पूर्व में भविष्यवाणी की थी कि 21 वीं सदी में पूरे देश में भगवा लहराएगा। यह भविष्यवाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फलीभूत हो रही है। कोरोनाकाल में भी देश ने नेतृत्व किया और 14 देशों को भारत वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि 41 साल के सफर में पार्टी ने कई आयाम स्थापित किए हैं। नैतिक मूल्यों को बरकरार रखा है तो संस्कृति व संस्कार को ऊपर ले जाने का काम भाजपा कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि राष्ट्र प्रेम व सेवा भाव के साथ जिस तरह हम आगे बढ़ रहे हैं, वह सौभाग्य की बात है। केंद्र और विभिन्न राज्यों में भाजपा सरकारें जनहित के कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद हमारा सिद्धांत है। हमारे लिए देश व संगठन पहले, स्वयं बाद में है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी विचार रखे।

इससे पहले कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के अलावा डा.बालेश्वर पाल, ऋषिराज डबराल, कौस्तुभानंद जोशी, विश्वास डाबर, अजेंद्र अजेय आदि मौजूद थे। संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। उधर, राज्यभर में बूथ, शक्ति केंद्र व जिला मुख्यालयों में भी पार्टीजनों ने पीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना।

पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प

भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। विधायक हरबंस कपूर ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का कार्यकर्त्‍ताओं का आह्वान किया। अध्यक्षता महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.उदय पुंडीर और संचालन महामंत्री रतन सिंह चौहान ने किया।

यह भी पढ़ें-समय से पहले चुनाव से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का इन्कार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी