मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को पहुंचे दिल्ली

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को दिल्ली पहुंच गए। वह दिल्ली में राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। यह सिलसिला शुरू करने से पहले वह सोमवार सुबह नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने दिल्ली से हल्द्वानी जाएंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:55 AM (IST)
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को पहुंचे दिल्ली
उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार को दिल्ली पहुंच गए। वह दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। यह सिलसिला शुरू करने से पहले वह सोमवार सुबह नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने दिल्ली से हल्द्वानी जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार शाम को देहरादून से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सोमवार सुबह वह दिल्ली से हेलीकाप्टर से पहले हल्द्वानी जाएंगे और फिर वापस दिल्ली लौटेंगे। इसके बाद वह दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट करेंगे। दोपहर से शाम तक वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा एवं महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री 15 जून को सबसे पहले सूचना प्रसारण, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावडेकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनका पंचायतीराज, कृषि एवं कृषक कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं उद्योग, रेल, उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन, आवास व शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी, पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात का कार्यक्रम है।

-------------------------- 

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल भाजपा से निष्कासित

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने रविवार शाम को उनके निष्कासन पत्र भी जारी कर दिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार रीना गोयल के खिलाफ शिकायत और पार्टी की गरिमा के प्रतिकूल कार्यों की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित और शुचिता प्रधान संगठन है। इसमें किसी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें-सत्ता के गलियारे से : तो तीरथ अब दिखाएंगे डबल इंजन का दम

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी