मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुनीं कांग्रेस नेता की शिकायतें, पढ़ि‍ए पूरी खबर

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विपक्षी नेताओं के सुझाव को भी सिर्फ सुन ही नहीं रहें बल्कि उसे पूरा करने का भरोसा भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर अल्मोड़ा बेस अस्पताल की कमियों के संबंध में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी की शिकायतों को सुना।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 08:46 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:40 PM (IST)
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुनीं कांग्रेस नेता की शिकायतें, पढ़ि‍ए पूरी खबर
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुनीं कांग्रेस नेता की शिकायतें।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विपक्षी नेताओं के सुझाव को भी सिर्फ सुन ही नहीं रहें, बल्कि उसे पूरा करने का भरोसा भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को दूरभाष पर अल्मोड़ा बेस अस्पताल की कमियों के संबंध में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी की शिकायतों को पूरे ध्यान से सुना, साथ में अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिया। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के लिए उनका आभार भी जताया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विपक्षी नेताओं के प्रति दरियादिली दिखाने में पीछे नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही तीरथ सिंह रावत से विपक्ष के कई नेता मुलाकात कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि अल्मोड़ा बेस अस्पताल में अव्यवस्था से मरीज और तीमारदार खासे परेशान हो रहे हैं। आक्सीजन सिलिंडर खत्म होने के चार-पांच घंटे बाद भी नर्स और डाक्टर को इसकी जानकारी नहीं मिल रही थी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के स्टाफ से संपर्क किया और मुख्यमंत्री से वार्ता कराने को कहा।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता हुई। उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाई, खाने-पीने की कमी हो रही है। आक्सीजन की व्यवस्था में भी दिक्कत उठानी पड़ रही हैं। उनका सामान अस्पताल से चोरी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उक्त खामियों का तुरंत संज्ञान लेकर शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया।

शोक जताया

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह यादव ने पार्टी की आजीवन स्वार्थरहित सेवा की। उनका निधन पार्टी के लिए आधात है। कांग्रेस नेता मनीष नागपाल ने भी कुंवर सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें-चुनावी साल, कोरोना काल और कांग्रेस जनता के द्वार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी