गुरुवार को बदरीनाथ धाम जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बदरीनाथ धाम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह धाम में प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करने जाएंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:07 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:07 PM (IST)
गुरुवार को बदरीनाथ धाम जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बदरीनाथ धाम का दौरा करेंगे।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बदरीनाथ धाम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह धाम में प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करने जाएंगे। केंद्र सरकार ने केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ को भी संवारने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे के दौरान बदरीनाथ धाम के सुंदरीकरण कार्यों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गुरुवार को बदरीनाथ दौरे के कार्यक्रम को इसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह नौ बजे बदरीनाथ धाम जाएंगे। इसके बाद 11 बजे तक वापस देहरादून लौट आएंगे। मुख्य सचिव एसएस संधु भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे।

ऋषिकेश परिसर में आठ शिक्षकों का समायोजन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले आठ शिक्षकों का समायोजन रद किया गया है। उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से आठ नए शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उच्च शिक्षा अपर सचिव एमएम सेमवाल ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। शासन ने 21 सितंबर, 2021 को आदेश जारी कर ऋषिकेश परिसर में प्रदेश के सरकारी डिग्री कालेजों से शिक्षकों का समायोजन किया था। शिक्षकों के समायोजन को शासन ने स्क्रीनिंग कमेटी गठित की थी।

स्क्रीनिंग कमेटी ने समायोजन के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की थी। कमेटी की संस्तुति के अनुसार समायोजन किया गया है। इनमें से छह विषयों के आठ शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। नए समायोजित किए गए शिक्षकों में भूगोल विषय के एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी के डा तेज बहादुर सिंह व लंबगांव कालेज की डा अंजनी प्रसाद दुबे शामिल हैं। इतिहास विषय में प्रो सेराज अहमद, वाणिज्य विषय में डा अजय प्रसाद उनियाल, रसायन विज्ञान में अरविंद मोहन पैन्यूली को तैनाती दी गई है। गणित विषय में डा गौरव वार्ष्‍णेय व डा धीरेंद्र सिंह एवं जंतु विज्ञान में डा सुरमान आर्य का समायोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी