मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अगले चार माह में होगा सभी का वैक्सीनेशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार अगले चार माह में सभी पात्र व्यक्तियों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन करेगी। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को पहला पूर्ण वैक्सीनेटेड राज्य बनाने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा को स्थगित किया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:15 AM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अगले चार माह में होगा सभी का वैक्सीनेशन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अगले चार माह में होगा सभी का वैक्सीनेशन।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार अगले चार माह में सभी पात्र व्यक्तियों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन करेगी। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को पहला पूर्ण वैक्सीनेटेड राज्य बनाने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा को स्थगित किया गया है। जनता का हित सरकार की प्राथमिकता है।

प्रदेश में अभी तक 45 से अधिक आयुवर्ग के 40.31 लाख और 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 17.15 लाख व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु के 11.61 और 18 वर्ष से अधिक आयु के 42.49 व्यक्तियों की कोरोना वैक्सीनेशन की दोनों डोज लग चुकी है।

शनिवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से वैक्सीन का कोटा बढ़ाने को लेकर बात हुई है। जो भी व्यक्ति वैक्सीनेशन की पात्रता पूरी करते हैं, अगले चार माह में उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 2027 तक पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

पर्यटन एवं ऊर्जा की दिशा में राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जाएंगे। हाल ही में नई दिल्ली के दौरे के दौरान विभिन्न विभागों के संबंध में हुई वार्ता की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क एवं रेल परियोजनाओं के कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। जल्द ही प्रदेश के 6000 गांव इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़े जाएंगे। दिल्ली में केंद्रीय रेलवे एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से इस संबंध में वार्ता हुई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्यों एवं टनकपुर बागेश्वर ब्राडगेज रेलवे लाइन के सर्वे में तेजी लाने के लिए भी चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन के लिए जारी किए 34 करोड़ रुपये

chat bot
आपका साथी