मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा अयोध्या

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्‍या दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंदिर को दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:05 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:05 AM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा अयोध्या
मुख्यमंत्री धामी ने अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट की।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। मंदिर को दिव्य व भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आने वाले समय में अयोध्या पूरी दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या में दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट की धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला निर्माण के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले देश और दुनिया के रामभक्तों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण के बाद यहां देश-दुनिया से आने वाले रामभक्तों की संख्या बढ़ेगी। यहां श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सामाजिक संगठनों को भी आगे आना चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मणिराम दास की छावनी पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत नृत्य गोपाल दास ने मुख्यमंत्री को रामनामा भी भेंट किया।

देहरादून पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने किया वह अयोध्या बहुत बार गए हैं। अब अयोध्या काफी बदल गया है। आने वाले समय में यह देश-दुनिया का एक बड़ा धार्मिक केंद्र होगा। वह रामलला के दर्शन कर अभिभूत हैं। देश में रामराज की जो कल्पना की गई थी आज उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

------------------

कोटद्वार को इसी माह केंद्रीय विद्यालय की सौगात: हरक

कोटद्वार को इसी माह केंद्रीय विद्यालय को तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत से मुलाकात में यह भरोसा दिया है। कैबिनेट मंत्री डा रावत ने नई दिल्ली में रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय शीघ्र संचालित करने का अनुरोध किया। डा रावत ने कहा कि पौड़ी जिले में कोटद्वार के समीप लैंसडौन क्षेत्र में गढ़वाल राइफल्स का मुख्यालय है। इस वजह से कोटद्वार के 40 फीसद भू-भाग पर भूतपूर्व सैनिक निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने पर सहमति दी है।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने किए रामलला के दर्शन, राम बरात में हुए शामिल

chat bot
आपका साथी