पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:20 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:20 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

व्यक्ति नहीं विचार थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

ऋषिकेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने मंडल कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा पंडित दीनदयाल का जीवन बहुत ही सादा और राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन था। उनके सिद्धांतों में राष्ट्र सर्वोपरि और समाज के भीतर अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति की चिंता और उस व्यक्ति का उदय इसी आधार पर उन्होंने एकात्म मानववाद का प्रतिपादन किया।

वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री ने कहा ऐसे महापुरुषों के जयंती के अवसर पर हम सब को यह विचार करना चाहिए आखिर हम जिस दल के कार्यकर्त्ता हैं तो हम इस दल में क्यों हैं। हमारा दायित्व क्या है, हमारे राष्ट्र के प्रति कर्तव्य क्या है, जब हम इन महान पुरुषों के चरित्र को पड़ेंगे समझेंगे तो हमें समझ में आएगा आखिर हम भारतीय जनता पार्टी से क्यों जाएं।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार हैं जो आज भी स्थूल रूप से हमारे बीच भले ही ना हो लेकिन उनके विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। जो संकल्प अगर मोदी पूर्ण कर पा रहे हैं वह पंडित दीनदयाल के विचारों के कारण ही है। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता, इंद्र कुमार गोस्वामी, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल एवं हरीश आनंद ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राकेश सिंह, ऋषि राजपूत,अंकित पांडे, मोहित राष्ट्रवादी, मंडल महामंत्री जयंत किशोर शर्मा, वेद प्रकाश ढींगरा पार्षद प्रदीप कोहली, राजेश कुमार, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, त्रिलोक परमार, जगावर सिंह, विजय जुगलान, सुभाष जायसवाल,सचिन अग्रवाल रामकृष्ण अग्रवाल, पवन गोयल अरविंद गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश सती एवं संचालन महामंत्री सुमित पंवार ने किया।

यह भी पढ़ें:-पर्वतीय शिल्प के अनुरूप हों ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के स्टेशन

chat bot
आपका साथी