मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट, प्रदेश में रेल लाइनों के सुदृढ़ीकरण की पैरवी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेलवे दूरसंचार इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड की विभिन्न रेल लाइनों को सुदृढ़ करने के साथ ही नई रेल लाइनों को मंजूरी देने का अनुरोध किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 12:07 AM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट, प्रदेश में रेल लाइनों के सुदृढ़ीकरण की पैरवी की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेलवे, दूरसंचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड की विभिन्न रेल लाइनों को सुदृढ़ करने के साथ ही नई रेल लाइनों को मंजूरी देने का अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की-देवबंद रेल परियोजना में उत्तराखंड द्वारा अब तक दी गई 296.67 करोड़ की धनराशि के अंशदान को पर्याप्त मानते हुए परियोजना के अवशेष कार्यों का वित्त पोषण रेल मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश द्वारा किए जाने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सामरिक उद्देश्य और सीमांत जिलों के विकास की आवश्यकता को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाईन का नैरोगेज के बजाय ब्राडगेज लाईन का सर्वे किया जाए। मुख्यमंत्री ने इसके अंतिम लोकेशन सर्वे की स्वीकृति के साथ ही ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन निर्माण की स्वीकृति का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेलवे लाईन के दोहरीकरण के लिए 1024 करोड़ रुपये की डीपीआर के साथ ही डोईवाला से ऋषिकेश को सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायवाला रेलवे स्टेशन पर डायवर्जन लाईन का निर्माण को जल्द स्वीकृति दी जाए। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को इन दोनों प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रधानमंत्री की उत्तराखंड को बड़ी देन है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन के लिए तैयार किए जा रहे अवस्थापना सुविधाओं के सृजन में ही सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता के निर्माण की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने जसपुर होते हुए धामपुर-काशीपुर रेल लाईन के निर्माण और दिल्ली से रामनगर के लिए कार्बेट इको-एक्सप्रेस की जल्द स्वीकृति का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने भारत नेट फेज-दो की सैद्धांतिक मंजूरी दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड में स्टेट लेड माडल के अंतर्गत भारत नेट फेज-दो परियोजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को हर संभव सहयोग के भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव रणजीत सिन्हा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट

chat bot
आपका साथी