मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राघव जुयाल और पवनदीप को किया सम्मानित

लोक संध्या कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राघव जुयाल और पवनदीप को सम्मानित किया। उन्‍होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को देश व दुनिया में पहुंचाने का कार्य हमारे लोक कलाकार एवं संगीतकारों ने किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:24 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:24 AM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राघव जुयाल और पवनदीप को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित लोक संध्या के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गायक पवनदीप राजन को सम्मानित किया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक संध्या कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को देश व दुनिया में पहुंचाने का कार्य हमारे लोक कलाकार एवं संगीतकारों ने किया है। हमें अपने इन कलाकारों पर गर्व है। ये हमारे प्रदेश की पहचान हैं।

बुधवार रात्रि मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने पूरी दुनिया में उत्तराखंड को पहचान दिलाई है। वह साधारण से असाधारण की यात्रा का प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए। पवनदीप को यह संस्कार अपने परिवार से मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हम अपने प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे लाने तथा उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन, कल्पना चौहान, राघव जुयाल के साथ ही अन्य कलाकारों को सम्मानित भी किया। लोक संध्या कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिन की पूर्व संध्या पर अपनी माता के पैर छूकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सांसद नरेश बंसल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए दिया धन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास योजनाओं के लिए धनराशि दी है। विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के साकिनखेत से ग्राम धौड़ा तक मोटर मार्ग नव निर्माण के लिए 75.42 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड संख्या-आठ की आंतरिक क्षतिग्रस्त सड़कों पर टाइल्स से मार्ग निर्माण को 1.17 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में किच्छा-हल्द्वानी मार्ग से शांतिपुरी नंबर-चार मार्ग के चौड़ीकरण को 8.79 करोड़ रुपये दिए। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में दो निर्माण कार्यों के लिए 90.10 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई।

यह भी पढ़ें:- अपनेपन, सहजता और गर्मजोशी से सभी का दिल जीतने में सफल रहे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह

chat bot
आपका साथी