उत्‍तराखंड में पंचायतों और शहरी निकायों पर 238 करोड़ की धन वर्षा, पढ़ि‍ए पूरी खबर

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायतों और शहरी निकायों पर 238.47 करोड़ रुपये की धन वर्षा की। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 90.24 करोड़ और शहरी निकायों के लिए 148.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:55 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:55 AM (IST)
उत्‍तराखंड में पंचायतों और शहरी निकायों पर 238 करोड़ की धन वर्षा, पढ़ि‍ए पूरी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायतों और शहरी निकायों पर 238.47 करोड़ की धन वर्षा की।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायतों और शहरी निकायों पर 238.47 करोड़ की धन वर्षा की। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 90.24 करोड़ और शहरी निकायों के लिए 148.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। वहीं गरीब कन्याओं के मदद को नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 60 करोड़ की धनराशि दी गई। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मोटर मार्गों के निर्माण के लिए भी पोटली खोल दी।

मुख्यमंत्री ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी मासिक किस्त को 90 करोड़ 24 लाख 84 हजार रुपये मंजूर किए। सभी शहरी निकायों को 148 करोड़ 23 लाख 89 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री ने बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आंतरिक सड़कों के लिए 1.84 करोड़ रुपये, रुड़की विधानसभा क्षेत्र के तहत तीन निर्माण कार्यों को 2.68 करोड़ की राशि दी है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के दो निर्माण कार्यों को 1.30 करोड़, खटीमा क्षेत्र के बिगराबाग कुटरा छिनकी मोटर मार्ग के नव निर्माण को 1.39 करोड, झनकट-बिरिया-बिछुवा-बिगराबाग-कलापुर-झनकईया-मुडेली-नानकसागर मार्ग को उच्चीकृत कर दो लेन में परिवर्तित करने को 2.55 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।

सात निर्माण कार्यों को दिए चार करोड़

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सात निर्माण कार्यों को 4.46 करोड़, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सहस्रधारा-चामासारी मोटर मार्ग के डामरीकरण को 5.22 करोड़ रुपये दिए गए हैं। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर ङ्क्षरग रोड के हाथीडंगर से मालधन ढेला नदी तक मार्ग चौड़ीकरण व दोबारा निर्माण कार्य को 2.82 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

झबरेड़ा में निर्माण कार्यों के लिए दो करोड़

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडाखणीखाल से जुड़ तक मोटर मार्ग बनाने के लिए 1.24 करोड़, झबरेड़ा में एनएच-73 देहरादून-रुड़की हाइवे से मतलबपुर इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए माधोपुर नन्हेडा मोटर मार्ग के निर्माण को 2.47 करोड़ मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में औणगड्डा से चामसौड़-मुडक्यार्की तक मोटर मार्ग बनाने के लिए 76.91 लाख रुपये दिए हैं। वहीं गदरपुर क्षेत्र में बाजपुर-बैरिया दौलत मोटर मार्ग के किमी-तीन से ब्रिगेडियर फार्म होते हुए शहीद अंग्रेज सिंह की समाधि से कुलवीर सिंह हुड्डा फार्म तक मोटर मार्ग निर्माण को 1.06 करोड़ की राशि दी गई है।

नगर पंचायत चमियाला का बनेगा कार्यालय

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में शिवराजनगर बड़ोवाला में 2.50 किमी आंतरिक मार्गों के निर्माण को 93.60 लाख रुपये, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में दो कार्यों के लिए 98.62 लाख रुपये मंजूर किए गए। टिहरी के नगर पंचायत चमियाला के कार्यालय भवन के निर्माण को एक करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें:-उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य परिसंपत्तियों को लेकर 10 अक्टूबर तक कार्ययोजना बनाएं विभाग

chat bot
आपका साथी