मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी ने वन विभाग के पौधारोपण कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी उत्तराखंड निशांत वर्मा ने वन विभाग के पौधारोपण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य वन संरक्षक ने देवघार रेंज में पौधारोपण कार्य बावर रेंज में लीसा विदोहन कार्य कानासर रेंज में एक पंचायत कार्य का निरीक्षण व समीक्षा की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:46 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:46 PM (IST)
मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी ने वन विभाग के पौधारोपण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी उत्तराखंड निशांत वर्मा ने वन विभाग के पौधारोपण कार्यों का निरीक्षण किया।

विकासनगर  (देहरादून), जेएनएन। चकराता वन प्रभाग के दौरे पर आए मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी उत्तराखंड निशांत वर्मा ने वन विभाग के पौधारोपण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य वन संरक्षक ने देवघार रेंज में पौधारोपण कार्य, बावर रेंज में लीसा विदोहन कार्य, कानासर रेंज में वन पंचायत कार्य का निरीक्षण व समीक्षा की। इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक ने कालसी स्थित सिटी फॉरेस्ट उपवन जय विविधता उद्यान में उगाई गई मिश्रित प्रजाति के 350 पेड़ पौधों का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। मुख्य वन संरक्षक ने डीएफओ चकराता दीपचंद आर्य को वन पंचायतों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी