अब देवस्थानम बोर्ड में होंगे पाच ख्याति प्राप्त पुरोहित: महाराज

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में अब पुजारियों या वंशागत पुजारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चारों धाम से तीन के बजाए पाच ख्याति प्राप्त पुराहितों को शामिल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:37 PM (IST)
अब देवस्थानम बोर्ड में होंगे पाच ख्याति प्राप्त पुरोहित: महाराज
अब देवस्थानम बोर्ड में होंगे पाच ख्याति प्राप्त पुरोहित: महाराज

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में अब पुजारियों या वंशागत पुजारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चारों धाम से तीन के बजाए पाच ख्याति प्राप्त पुराहितों को शामिल किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में अब पाच ख्याति प्राप्त व्यक्तियों (पुरोहितों) को राज्य सरकार नामित करेगी। विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को पारित चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड संशोधन विधेयक में यह व्यवस्था की गई है। बोर्ड में भारत सरकार के किसी मंत्रालय से दो विशेष आमंत्रित सदस्य, जो संयुक्त सचिव स्तर के होंगे, उन्हें नामित किए जाने का प्रविधान भी किया गया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि अब चार धाम व समस्त धाíमक स्थल, जिन पर अधिनियम लागू होता है, उनकी सभी संपत्तिया बोर्ड में निहित समझी जाएंगी। ये परिसंपत्तियां राज्य सरकार, जिला पंचायत, नगर पालिका, किसी कंपनी, सोसाइटी, संगठन, संस्था, समिति या व्यक्ति के कब्जे में हो सकती हैं। इन्हें बोर्ड के गठन की तिथि से बोर्ड में निहित माना जाएगा। उन्होंने कहा कि रानीहाट चौरास, टिहरी गढ़वाल में श्री राजराजेश्वरी देवी मंदिर को भी बोर्ड में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भारतीय न्यास अधिनियम 1982 के अंतर्गत दान ग्रहण करने, अधिनियम में उल्लेखित कार्यो के क्रियान्वयन एवं जनहित के अन्य कार्यो को करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर एक न्यास का गठन भी कर सकता है।

chat bot
आपका साथी