संविधान की बारिकियां बताई, छात्र छात्राएं पुरस्कृत

विकासनगर पछवादून में संविधान दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गये।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:48 PM (IST)
संविधान की बारिकियां बताई, छात्र छात्राएं पुरस्कृत
संविधान की बारिकियां बताई, छात्र छात्राएं पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, विकासनगर: पछवादून में संविधान दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गये। इनमें कई जगह गोष्ठी आयोजित कर छात्र-छात्राओं को संविधान की महत्ता और इसकी बारिकियां बताई गई। गोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। राजनीतिक दलों ने भी संविधान दिवस अपने अंदाज में मनाया।

पछवादून विकास मंच ने संविधान दिवस पर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनवाला में छात्र-छात्राओं को संविधान की बारीकियां बताई। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर मंच की क्विज प्रतियोगिता में साबिर कक्षा आठ प्रथम, आर्यन कक्षा 6 द्वितीय व रिजवान कक्षा 6 तृतीय रहे। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। संविधान हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक होने की भावना का अहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमारी रक्षा करते हैं और हमें कर्तव्यों व जिम्मेदारियों की याद भी दिलाते हैं, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम संविधान दिवस पर यह शपथ लें कि देश व समाज हित में संविधान के अनुरूप कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुकेश राज शर्मा, उषा रानी, लीला राणा, राधा देवी, सुनील तोमर, संजीव गुप्ता, नवीन वर्मा, आलोक शर्मा, अमन बिजलवान, मोहन खत्री, सुनीता देवी, मनजीत कौर आदि मौजूद रहे।

आप ने शुरू की तीर्थ यात्रा योजना

विकासनगर: नगर स्थित जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाया। पार्टी जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौर ने आप संयोजक केजरीवाल की तीसरी गारंटी तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की। आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बुजुर्गों को राम जन्मभूमि अयोध्या, अजमेर शरीफ व करतारपुर साहिब के मुफ्त दर्शन कराए जाएंगे। तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली में लागू हो गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यह योजना उत्तराखंड में भी लागू की जाएगी। आम आदमी पार्टी की ओर से बुजुर्गों का पंजीकरण भी किया गया। इस मौके पर मनोज चौधरी संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह चौधरी सचिव, प्रतीक सक्सेना उपाध्यक्ष, गुलफाम अहमद जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, शराफत अली, अल्फिशा, गुमान सिंह, मौसम सिंह मुखिया, सोम बाला, मेनू पाल, करण पाल, विक्रम पाल आदि मौजूद रहे।

संविधान दिवस पर शपथ दिलाई, सूरज सम्मानित

विकासनगर: राजकीय इंटर कालेज छरबा में संविधान दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रधानाचार्य रामबाबू विमल ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यकाल में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर सभी को नहीं था, महिलाओं की स्थिति और वंचित वर्ग की स्थिति चिताजनक रही। संविधान ने सभी को समानता के अवसर प्रदान किए हैं। विद्यालय के शिक्षक मनोज रावत ने संविधान के पूर्व निर्माण के समय और वर्तमान समय तक विभिन्न अनुच्छेदों के बारे में सभी को विस्तार से बताया। विद्यालय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह बुटोइया ने स्वयंसेवियों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलवाई। विगत वर्ष एनएसएस के नशा मुक्ति अभियान व स्वच्छता अभियान और छरबा गांव के गोरखा बस्ती में आई आपदा के समय उत्कृष्ट सहयोग करने वाले छात्र सूरज कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी