राहुल के जन्म दिन पर रोपे पौधे, बांटे फल और राशन

विकासनगर कांग्रेसियों ने अलग-अलग तरीके से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:14 PM (IST)
राहुल के जन्म दिन पर रोपे पौधे, बांटे फल और राशन
राहुल के जन्म दिन पर रोपे पौधे, बांटे फल और राशन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: कांग्रेसियों ने अलग-अलग तरीके से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। भाऊवाला में पौधे रोपे गए, सहसपुर क्षेत्र में फल वितरण किया गया, जबकि डाकपत्थर में जरूरतमंदों को राशन वितरित कर जन्मदिन मनाया गया।

शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने डाकपथर में जरूरतमंद परिवारों को राशन, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोना महामारी में हर उस समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसे किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल के इसी संदेश को आज कांग्रेस का कार्यकत्र्ता मूर्त रूप देने में लगा है। इस मौके पर राहुल वर्मा, सुधांशु ठाकुर, रिकू कन्नोजिया, असद, हर्षुल शर्मा, संजय कुमार आदि कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकिल अहमद ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के परवल, देवीपुर, उम्मेदपुर व ठाकुरपुर गांवों में राशन वितरित किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बच्चों को फल बांटे। इस कार्य में शाहरुख, निजाकत अली, संदीप पैन्यूली, मधुसूदन चमोली, नितिन, आजम खान, सलमान मंसूरी, साहबान अली, अब्दुल कादिर, इरशाद अली, फरीद, शहजाद अली आदि ने सहयोग किया। वहीं, भाऊवाला में समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने पौधे रोपे और सुंदरवन में बच्चों को फल वितरित किए। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर रवि नेगी, घनश्याम, अंशुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

---------------

झुग्गी बस्ती में मनाया राहुल का जन्मदिन

विकासनगर: राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन खादर बस्ती स्थित झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान केक काटा गया और बच्चों को फल वितरित किए गए। प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग के नेतृत्व में झुग्गी बस्ती के एक बच्चे ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटा। इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, जीवन सिंह, रिजवान अंसारी, सोनिया जीना, बबीता चौहान, सीमा रानी, नीलम कौर, मोहम्मद इस्लाम, अफजल बेग, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी