बाबा काली कमली के संस्थापक स्वामी विशुद्धानंद का निर्वाणोत्सव धूमधाम से मनाया

बाबा काली कमली वाला पंचायत क्षेत्र संस्था के संस्थापक स्वामी विशुद्धानंद महाराज के 125वें निर्वाणोत्सव के अवसर पर नगर में बैंड बाजों के साथ धूमधाम से उनकी शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:05 PM (IST)
बाबा काली कमली के संस्थापक स्वामी विशुद्धानंद का निर्वाणोत्सव धूमधाम से मनाया
स्वामी विशुद्धानंद महाराज के 125वें निर्वाणोत्सव के अवसर पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बाबा काली कमली वाला पंचायत क्षेत्र संस्था के संस्थापक स्वामी विशुद्धानंद महाराज के 125वें निर्वाणोत्सव के अवसर पर नगर में बैंड बाजों के साथ धूमधाम से उनकी शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शनिवार की सुबह संस्था के सभापति वेणु गोपाल बांगड़ तथा प्रधान सचिव देवेंद्र कुमार के संचालन में क्षेत्र बाजार स्थित मुख्य गद्दी से प्रारंभ शोभायात्रा क्षेत्र रोड से चंद्रभागा पुल, भरत मंदिर ,त्रिवेणी घाट, घाट चौराहा लक्ष्मण झूला मार्ग से होती हुई वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।

शोभा यात्रा का संचालन संस्था के संचालक त्रिलोकी नाथ तिवारी, सतीश चंद्र, अरुण कुमार झा, आशुतोष शर्मा, राजेश रैनवान, द्वारा किया गया। इस अवसर पर वेणुगोपाल बांगड़ ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व बाबा काली कमली में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। जिसके उपरांत संस्था के संचालकों द्वारा बाबा विशुद्धानंद महाराज को अपने श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि बाबा विशुद्धानंद ने संस्था की स्थापना गरीबों व असहाय  लोगों को भरपेट भोजन, कपड़े आदि उपलब्ध कराए जाने के के लिए की थी। ऋषिकेश से बदरीनाथ तक यात्रा पर पैदल जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को संस्था सुविधाएं उपलब्ध कराती आ रही है।

संस्था की ओर से योग साधना, पुस्तकालय की सेवा आदि भी की जा रही है। इस अवसर पर संस्था के तमाम कर्मचारियों गिरीश चंद पांडे राजेश जोशी राजेंद्र प्रसाद संतराम के अतिरिक्त बड़ी संख्या में साधु संतों के अतिरिक्त स्थानीय नागरिकों ने में भाग लिया।

यह भी पढ़ें-Magh Purnima Snan 2021: माघ पूर्णिमा स्नान पर धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीमा पर हो रही Covid-19 जांच

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी